John Smith

I am a Writer

John Doe

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit, sed diam nonummy nibh euismod tincidunt ut laoreet dolore magna aliquam erat volutpat. Ut wisi enim ad minim veniam, quis nostrud exerci tation ullamcorper suscipit .
Erat volutpat. Ut wisi enim ad minim veniam, quis nostrud exerci tation ullamcorper.

  • 3066 Stone Lane, Wayne, Pennsylvania.
  • +610-401-6021, +610-401-6022
  • admin@mydomain.com
  • www.yourdomain.com
Me

My Professional Skills

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit, sed diam nonummy nibh euismod tincidunt ut laoreet dolore magna aliquam erat volutpat.

Web Design 90%
Web Development 70%
App Development 95%
Wordpress 60%

Awesome features

Aliquam commodo arcu vel ante volutpat tempus. Praesent pulvinar velit at posuere mollis. Quisque libero sapien.

Animated elements

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Sed tempus cursus lectus vel pellentesque. Etiam tincidunt.

Responsive Design

Pellentesque ultricies ligula a libero porta, ut venenatis orci molestie. Vivamus vitae aliquet tellus, sed mollis libero.

Modern design

Duis ut ultricies nisi. Nulla risus odio, dictum vitae purus malesuada, cursus convallis justo. Sed a mi massa dolor.

Retina ready

Vivamus quis tempor purus, a eleifend purus. Ut sodales vel tellus vel vulputate. Fusce rhoncus semper magna.

Fast support

Suspendisse convallis sem eu ligula porta gravida. Suspendisse potenti. Lorem ipsum dolor sit amet, duis omis unde elit.

0
completed project
0
design award
0
facebook like
0
current projects
  • ऋषि कपूर: आलिया संग हॉस्पिटल पहुंचे रणबीर

    ऋषि कपूर: आलिया संग हॉस्पिटल पहुंचे रणबीर

    इरफान खान के बाद अब बॉलिवुड ऐक्टर भी दुनिया को अलविदा कह गए। हॉस्पिटल में उनके परिवार के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नीतू कपूर के साथ हॉस्पिटल पहुंचे हैं। बता दें कि यह खबरें सामने आई थीं कि लॉकडाउन के बीच रणबीर और आलिया एक साथ ही रह रहे हैं। बता दें कि इससे पहले ऋषि के भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि सांस में तकलीफ के चलते उन्हें बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। ऋषि के निधन की खबर के बाद अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने ट्वीट कर दुख जताया था। हमेशा पॉजिटिव रहे ऋषि गंभीर बीमाारी का पता चलने के बाद से अपने आखिरी वक्त तक वह हमेशा पॉजिटिव रहे। उनके डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का कहना है कि ऋषि ने उनको आखिरी वक्त तक एंटरटेन किया। उनकी फैमिली की तरफ से जारी नोट में लिखा है कि ऋषि आंसुओं नहीं बल्कि मुस्कुराहट के साथ याद किए जाना चाहते थे। उन्होंने बीमारी के दौरान भी जिंदगी को उत्साह के साथ जिया। डॉक्टर्स ने कही यह बात परिवार की तरफ से नोट में लिखा है, हमारे प्रिय ऋषि कपूर 2 साल ल्यूकेमिया से संघर्ष के बाद आज सुबह 8.45 पर हॉस्पिटल में शांति के साथ दुनिया छोड़ गए। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन करते रहे थे। वह दो महाद्वीपों में इलाज के दौरान हमेशा खुश और जिंदगी को पूरी तरह से जीने के लिए उत्साहित रहे।' परिवार के नोट में यह लिखा है इसमें आगे लिखा है, 'परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में ही उनका फोकस रहता और जो भी उनसे इस दौरान मिलता वो हैरान रह जाता कि कैसे उन्होंने बीमारी को उनकी जीवंतता को नहीं छीनने दिया। वह अपने फैंस के प्यार के आभारी थे जो कि पूरी दुनिया से उन्हें मिल रहा था। उनके जाने पर वे सब समझेंगे कि वह चाहते थे कि उन्हें मुस्कुराहट के साथ याद किया जाए न कि आंसुओं के साथ।'


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Sni6hr
  • आखिरी वक्त तक एंटरटेन करते रहे ऋषि कपूर

    आखिरी वक्त तक एंटरटेन करते रहे ऋषि कपूर

    बॉलिवुड इरफान खान के जाने के सदमे से उबर नहीं पाया था कि एक और बुरी खबर आ गई। दिग्गज अभिनेता ने कैंसर से लंबे संघर्ष के बाद गुरुवार को दुनिया से अलविदा कह दिया। गंभीर बीमाारी का पता चलने के बाद से अपने आखिरी वक्त तक वह हमेशा पॉजिटिव रहे। उनके डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का कहना है कि ऋषि ने उनको आखिरी वक्त तक एंटरटेन किया। रणधीर ने दिया था हेल्थ अपडेट उनके भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि सांस में तकलीफ के चलते उन्हें बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। ऋषि के निधन की खबर के बाद अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने ट्वीट कर दुख जताया था। मुस्कुराहट के साथ याद किए जाना चाहते थे ऋषि उनकी फैमिली की तरफ से जारी नोट में लिखा है कि ऋषि आंसुओं नहीं बल्कि मुस्कुराहट के साथ याद किए जाना चाहते थे। उन्होंने बीमारी के दौरान भी जिंदगी को उत्साह के साथ जिया। फैंस के प्यार के आभारी हमारे प्रिय ऋषि कपूर 2 साल ल्यूकेमिया से संघर्ष के बाद आज सुबह 8.45 पर हॉस्पिटल में शांति के साथ दुनिया छोड़ गए। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन करते रहे थे। वह दो महाद्वीपों में इलाज के दौरान हमेशा खुश और जिंदगी को पूरी तरह से जीने के लिए उत्साहित रहे। परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में ही उनका फोकस रहता और जो भी उनसे इस दौरान मिलता वो हैरान रह जाता कि कैसे उन्होंने बीमारी को उनकी जीवंतता को नहीं छीनने दिया। वह अपने फैंस के प्यार के आभारी थे जो कि पूरी दुनिया से उन्हें मिल रहा था। उनके जाने पर वे सब समझेंगे कि वह चाहते थे कि उन्हें मुस्कुराहट के साथ याद किया जाए न कि आंसुओं के साथ। कानून का पालन करें नोट में लिखा है कि इस व्यक्तिगत क्षति के दौरान, हम यह भी समझते हैं कि दुनिया पर कठिन और मुसीबतभरा समय है। इकट्ठे होने और कहीं निकलने पर सख्ती है। हम उनके सभी फैंस और वेल-विशर्स और परिजनों के दोस्तों से दरख्वास्त करते हैं कि कानून का पालन करें। 2018 में कैंसर हुआ था डायग्नोस ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर का पता चला था। वह सितंबर 2018 में पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क में इलाज के लिए गए थे। वहां लगभग एक साल तक इलाज के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौट आए थे।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35m4Hf0
  • This 'Crazy Beast' Which Lived with Last of Dinosaurs is Key in Understanding Evolution

    This 'Crazy Beast' Which Lived with Last of Dinosaurs is Key in Understanding Evolution

    Its cranium had more facial holes than any other mammal, serving as passageways for nerves and blood vessels supplying a sensitive whisker-covered snout.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/3d1l8je
  • यूं ही नहीं टूट गए बिग बी, छोटे भाई जैसे थे ऋषि

    यूं ही नहीं टूट गए बिग बी, छोटे भाई जैसे थे ऋषि

    अप्रैल महीने के आखिरी दो दिन फिल्म इंडस्ट्री के ऊपर कहर बनकर टूटे हैं। एक दिन पहले ही बेहतरीन अभिनेता इरफान खान के इंतकाल के बाद अब बॉलिवुड के एवरग्रीन ऐक्टर कहे जाने वाले का गुरुवार 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। ऋषि कपूर पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई थी। अमिताभ ने दी मौत की जानकारी ऋषि कपूर की मौत से पूरा बॉलिवुड सन्न है। उनकी मौत की सूचना सबसे पहले बॉलिवुड मेगास्टार ने सोशल मीडिया पर दी। बिग बी ने सुबह 9:32 मिनट पर सबसे पहले इस दुखद खबर को शेयर करते हुए कहा, 'वह चले गए...। ऋषि कपूर... गए... अभी-अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।' ऋषि कपूर के जाने पर अमिताभ के इस दुख को इस तरह भी समझा जा सकता है कि दोनों का रिश्ता काफी पुराना था और दोनों ने ही साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। यह भी पढ़ें: अमिताभ के स्टारडम के बीच बॉलिवुड में अपने पैर जमा रहे थे ऋषि यूं तो ऋषि कपूर ने अपने पिता राज कपूर की मशहूर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ऐक्टिंग करके 1970 में फिल्मों में डेब्यू कर लिया था। लेकिन एक हीरो के तौर पर उन्होंने 1973 की फिल्म 'बॉबी' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म इंडस्ट्री का वो दौर था जबकि अमिताभ बच्चन अपनी एंग्री यंग मैन की छवि के साथ छाए हुए थे। 70-80 के दशक में अमिताभ की आंधी के बीच भी ऋषि कपूर ने न सिर्फ अपने पैर जमाए बल्कि बिग बी के साथ भी एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया था। यह भी पढ़ें: अमिताभ से खास था ऋषि का नाता साल 1976 में सबसे पहले ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ सुपरहिट फिल्म 'कभी-कभी' में काम किया था। यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऋषि कपूर का रोल काफी छोटा था लेकिन इसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद 1977 में मनमोहन देसाई की सुपरहिट फिल्म 'अमर अकबर ऐंथनी' में ऋषि कपूर ने अमिताभ के छोटे भाई अकबर इलाहबादी का किरदार निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके बाद ऋषि और अमिताभ ने 1981 की फिल्म 'नसीब' और 1983 की फिल्म 'कुली' और 1991 में फिल्म 'अजूबा' में काम किया था। कई उभरते कलाकारों के बीच बनाए रखी बॉलिवुड में जगह 80 के दशक के मध्य में अमिताभ बच्चन का दौर जा रहा था। हालांकि इस वक्त में बॉलिवुड में जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कलाकार जमे हुए थे जबकि अनिल कपूर, संजय दत्त, सनी देओल के रूप में नए कलाकार अपनी मजूबत उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। ऐसे दौर में भी ऋषि कपूर ने बॉलिवुड में अपनी अलग जगह बनाए रखी और लगातार फिल्में करते रहे। बाद में सलमान, शाहरुख और आमिर के दौर में भी ऋषि कपूर ने कम लेकिन लगातार फिल्में कीं। इस दौर में ऋषि ने बोल राधा बोल, दीवाना, श्रीमान आशिक, दामिनी, ईना मीना डीका, याराना, प्रेम ग्रंथ जैसी फिल्मों में काम किया था जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था। दोबारा की पर्दे पर वापसी 90 के दशक के अंत में जब बॉलिवुड में खानों का बोलबाल था, तब ऋषि कपूर ने फिल्मों से धीरे-धीरे दूरी बना ली लेकिन 2000 के दशक में उन्होंने फिर वापसी की और चरित्र अभिनेता के तौर पर पैर जमाने शुरू कर दिए। इस दौर में उन्होंने ये है जलवा, हम तुम, फना, नमस्ते लंदन, दिल्ली-6, लव आज कल, दो दूनी चार, पटियाला हाउस, अग्निपथ, स्टूडेंट ऑफ द इयर, हाउसफुल 2, जब तक है जान, चश्मे बद्दूर, डी-डे, बेशर्म, शुद्ध देसी रोमांस, कपूर ऐंड संस, पटेल की पंजाबी शादी, मुल्क और राजमा चावल जैसी फिल्में की जिनमें भले ही ऋषि कपूर लीड रोल में नहीं थे लेकिन उनके किरदारों और सशक्त अभिनय को जबरदस्त सराहना मिली। अमिताभ के साथ फिर से की जुगलबंदी साथ में कई बड़ी और सुपरहिट फिल्में करने के बाद ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन लगभग 27 साल बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ वापसी करते हैं। यह फिल्म थी '102 नॉट आउट'। फिल्म में बिग बी और ऋषि कपूर दोनों ही बूढ़े लोगों के किरदार में थे और ऋषि पहली बार अमिताभ बच्चन के बेटे की भूमिका में दिखाई दिए। मानवीय रिश्तों पर बनी इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास जलवा नहीं दिखाया हो लेकिन फिल्म में अमिताभ और ऋषि की जुगलबंदी को काफी पसंद किया गया और क्रिटिक्स की काफी सराहना मिली। बिग बी को नहीं पता था, ऑनस्क्रीन बेटे और छोटे भाई को पहले करना होगा विदा ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ बड़े पर्दे पर छोटे भाई और बेटे के किरदार निभाए थे। '102 नॉट आउट' में लंबे समय बाद दोनों ने वापसी की थी और उम्र के इस पड़ाव पर बाप-बेटे के किरदार में आना इन दोनों ही दिग्गज अभिनेताओं के लिए अलग ही अनुभव रहा होगा। जिस कलाकार के साथ पर्दे पर अमिताभ ने पिता का रोल निभाया हो ऐसे में उसके अचानक दुनिया से रुखसत होने पर झटका लगना लाजिमी है। शायद इसीलिए मेगास्टार अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रख सके और सोशल मीडिया पर लिख गए 'मैं टूट गया हूं।'


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Sme6O9
  • 2 अप्रैल की शाम और ऋषि कपूर की आखिरी इच्छा

    2 अप्रैल की शाम और ऋषि कपूर की आखिरी इच्छा

    कहते हैं कि इंसान दुनिया से रुखसत हो जाता है और पीछे बस उसकी कही बातें और किस्से यादों के रूप में रह जाते हैं। वे इच्छाएं और सपने रह जाते हैं जो पूरे ही नहीं हो पाते। ऋषि कपूर अचानक ही इस दुनिया से चले गए और उनके साथ ही उनकी कुछ इच्छाएं भी अधूरी रह गईं। बेटे रणबीर की शादी, फिल्में, पोते-पोतियां और न जानें क्या-क्या। लेकिन ऋषि कपूर की एक और दिली इच्छा था। वह थी कोरोना के खिलाफ जारी जंग जीतना। कोरोना महामारी में ऋषि कपूर लगातार लोगों से घरों में ही रहने की अपील करते रहते थे। कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के लोगों पर जारी हमलों पर भी उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की थी और सभी देशवासियों से अपील कि वे हिंसा का सहारा न लें। ऋषि कपूर का आखिरी ट्वीट भी इसी को लेकर था। ऋषि कपूर ने 2 अप्रैल को शाम 6.52 बजे आखिरी ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मेरी हर धर्म और जाति के सभी भाइयों और बहनों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि प्लीज हिंसा न करें। डॉक्टरों, नर्सों, पुलिसकर्मियों और मेडिकल स्टाफ पर न तो पत्थर फेंके और न ही मारे-पीटें। वे सभी अपनी जिंदगियां खतरे में डालकर आपको बचा रहे हैं। हमें मिलकर कोरोना से इस जंग को जीतना है। प्लीज। जय हिंद।' पढ़ें: ऋषि कपूर तो चले गए और कोरोना संग लड़ाई अभी भी जारी है। लेकिन उम्मीद है कि ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर हिंसा करने वाले लोग जरूर अमल करेंगे। बता दें कि ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में गुरुवार को मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह पिछले दो साल से ल्यूकेमिया कैंसर से जूझ रहे थे। साल 2018 में कैंसर का पता चलने के बाद वह न्यू यॉर्क इलाज के लिए चले गए और सितंबर 2019 में ठीक होने के बाद वापस भारत लौटे। लेकिन फरवरी 2020 में ऋषि कपूर की तबीयत फिर से बिगड़ी और अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद जब वह दिल्ली से मुंबई लौटे तो वायरल फीवर ने जकड़ लिया। लेकिन इस बार जब अस्पताल में भर्ती हुए तो लौटे ही नहीं।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cYnob5
  • लता ने पोस्ट की तस्वीर, गोद में ऋषि कपूर

    लता ने पोस्ट की तस्वीर, गोद में ऋषि कपूर

    बॉलिवुड ने लगातार दो दिनों में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे दो दिग्गजों को हमेशा के लिए खो दिया है और इसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। इरफान खान के जाने को लेकर आंसू सूखे भी नहीं कि ऋषि कपूर के निधन की खबर ने सबको विचलित कर दिया है। फिल्मी हस्तियां सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को लेकर शोक जता रहे हैं। अमिताभ बच्चन, मधुर भंडारकर, रजनीकांत जैसे तमाम सितारों के बाद अब बॉलिवुड सिंगर लता मंगेशकर ने ट्वीट कर अपना दुख जताया है। उनके जाने पर हैरान लता ने कहा कि 67 की उम्र में भी कोई जाता है क्‍या? लता मंगेशकर ने ऋषि कपूर के लिए अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उनके पास इस दुख को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। अपने लेटेस्ट ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'कुछ समय पहले ऋषि जी ने मुझे उनकी और मेरी ये तस्वीर भेजी थी। वो सब दिन, सब बातें याद आ रही हैं। मैं शब्दहीन हो गई हूं।' लता मंगेशकर ने उनके लिए अपना दर्द बयां करते हुए कहा, 'क्या लिखूं? क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।' लता मंगेशकर ने एक न्यूज चैनल से हो रही बातचीत में लड़खड़ाए आवाज में कहा- 67 की उम्र में कोई जाता है क्या? लता मंगेशकर ने इस बातचीत में उनके बारे में बताया कि वह उनके बच्चे की तरह थे और बचपन में उनकी गोद में उन्होंने खेला भी है। फिल्म इंडस्ट्री में उनके जाने से शोक की लहर है और लगातार सभी उनके लिए सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। ऋषि सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहा करते थे, लेकिन 2 अप्रैल के बाद से उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया था। यकीनन ऋषि कहीं न कहीं अपनी तबीयत को लेकर लाचार थे, वर्ना सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना उनके लिए संभव नहीं था। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें पिछले हफ्ता ही एक फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जिसे लेकर कल 29 अप्रैल की रात से ही खबरें आने लगीं। हालांकि, तब तक कहा जा रहा था कि वह वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत में सुधार है। आज 30 अप्रैल की सुबह उनके निधन की खबर के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KNN2mK
  • Twitter Spots Clock Behind Raghuram Rajan Giving Away 'Actual' Interview Duration with Rahul Gandhi

    Twitter Spots Clock Behind Raghuram Rajan Giving Away 'Actual' Interview Duration with Rahul Gandhi

    The 27-minute-long video clip was released on Thursday where the two had discussions on economy and way out of the crisis caused by the Covid-19 lockdown.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/3cYd5nm
  • Shashi Tharoor Shares a Heartfelt Tribute to His Schoolmate and Actor Rishi Kapoor

    Shashi Tharoor Shares a Heartfelt Tribute to His Schoolmate and Actor Rishi Kapoor

    Tharoor shared Rishi Kapoor's photos from different stages of life.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/2zAPURB
  • Laptops on a Budget For the Work From Home Warriors: These Are The Top Picks Under Rs 40,000

    Laptops on a Budget For the Work From Home Warriors: These Are The Top Picks Under Rs 40,000

    Here are some of the best budget laptops, some running Windows 10 and some Google Chromebook options, which you must add to your arsenal of work from home tools.

    from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/3fapabd
  • दो साल से जो झेल रहे थे, उनसे हार मान ली

    दो साल से जो झेल रहे थे, उनसे हार मान ली

    ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें एक फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें भी तबीयत बिगड़ने के बाद पिछले हफ्ते ही हॉस्पिटलाइज किया गया और बीती रात उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि ऋषि को सांस लेने में तकलीफ था, लेकिन यह भी कहा था कि अब उनकी हालत स्थिर है। पिछले साल सितम्बर में ऋषि कपूर भी अपना इलाज खत्म करवाकर भारत लौटे थे। साल 2018 में कैंसर का पता चला ऋषि कपूर को भी दो साल पहले साल 2018 में कैंसर का पता चला, जिसके बाद वह इलाज करवाने न्यू यॉर्क चले गए। जब तक वहां उनका इलाज चलता रहा उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ ही रहीं। हालांकि, लंबे समय तक यह बात परिवार के किसी सदस्य की तरफ से नहीं बताई गई थी कि उन्हें वाकई में हुआ क्या था। न्यू य़ॉर्क में इलाज के दौरान नीतू कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के जरिए अपडेट दिया करतीं। इस दौरान उनके बेटे रणबीर कपूर भी अक्सर उनसे मिलने जाया करते। रणबीर पापा के कैंसर के बारे में सुनकर रो पड़े थे नीतू ने बताया कि जब रणबीर को यह खबर बताई गई तो वह रोने लगे। नीतू ने बताया कि जब उन्हें यह खबर पता चली थी तब रणबीर सफर कर रहे थे। जब वह वापस लौटे तो नीतू ने उन्हें बिठाकर सारी स्थिति के बारे में बताया। नीतू ने बताया कि शुरू में तो रणबीर इस खबर पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने इस परिस्थिति से लड़ने के लिए खुद को तैयार कर लिया। ऐक्टर्स उनसे मिलने न्यू यॉर्क पहुंचा करते बॉलिवुड के तमाम स्टार्स उनका हालचाल पूछने हॉस्पिटल तक जाया करते थे। इलाज के दौरान ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर कई बार वतन लौटने की इच्छा जताई। आखिरकार लगभग एक साल बाद वे वापस अपने देश लौट आए। नीतू और ऋषि दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए और उनके चेहरे की स्माइल अच्छी खबरें देती नजर आ रही थीं। फरवरी 2020 में उनकी तबीयत बिगड़ी इसके बाद सब ठीक चल रहा था और उन्होंने कैंसर को मात भी दे दी थी, लेकिन फरवरी 2020 में उनकी तबीयत एक बार फिर से बिगड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। दरअसल तब उन्हें दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बाद में उन्होंने बताया था कि पल्यूशन की वजह से संक्रमण हो गया था। दिल्ली से मुंबई लौटे और फिर उन्हें वायरल बुखार की वजह से हॉस्पिटलाइज करवाना पड़ा। हालांकि, वहां भी तबीयत ठीक हो गई और उन्हें घर जाने की छुट्टी दे दी गई। पिछले वीक से हॉस्पिटल में थे भर्ती इरफान के निधन के साथ ही ऋषि कपूर के बीमार होने की खबर आने लगी। बताया जा रहा था कि सांस में तकलीफ की समस्या के बाद उन्हें पिछले हफ्ते हॉस्पिटलाइज करवाना पड़ा था। उनके भाई रणधीर कपूर ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए कहा था कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन आज 30 अप्रैल की सुबह उनके निधन की खबर ने समूचे देश को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। 2 अप्रैल के बाद से ट्विटर से रहे दूर दरअसल ऋषि सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहा करते, लेकिन 2 अप्रैल के बाद से उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया। यकीनन ऋषि कहीं न कहीं अपनी तबीयत को लेकर लाचार थे, वर्ना सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना उनके लिए संभव नहीं था।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2W4FvVO
  • 'आप ऐसे नहीं जा सकते ऋषि जी'..रो पड़े फैन्स

    'आप ऐसे नहीं जा सकते ऋषि जी'..रो पड़े फैन्स

    पहले इरफान खान और अब ऋषि कपूर...आज फिल्म भारत ने अपने दो अनमोल रतन खो दिए। इरफान के निधन के सदमे से लोग उबर भी नहीं पाए कि ऋषि कपूर साथ छोड़ गए। ऋषि कपूर के अचानक निधन से उनके परिवारवालों और पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ चाहने वालों का भी बुरा हाल है। जो फैन्स ऋषि के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे, आज उनकी आंखें नम हैं। हर कोई सदमे में है और बेहाल है। फैन्स किस तरह अपने चहेते हीरो को याद कर रहे हैं, यह देख आंसू थमेंगे नहीं। एक यूजर ने ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखा, 'शाम ढले हर #पंछी को #घर जाना पड़ता है, कौन शौक से #मरता है बस #मर जाना पड़ता है। #अलविदा_ ऋषि कपूर।' 30 अप्रैल को सुबह 8.45 बजे हुआ निधन, ल्यूकेमिया कैंसर से थे पीड़ित ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके परिवारवालो ने बयान जारी किया, जिसमें बताया गया है कि आज सुबह यानी 30 अप्रैल को 8.45 बजे एचएन रिलायंस अस्पताल में उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर पिछले दो साल से ल्यूकेमिया कैंसर से जूझ रहे थे। सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चला था, लेकिन उसके बाद से पूरे परिवार ने उन्हें कैंसर होने की बात छिपाई थी। इलाज के लिए ऋषि कपूर वाइफ नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क भी गए। एक साल इलाज कराने के बाद ऋषि पिछले साल यानी सितंबर 2019 को ठीक होकर वापस भारत लौटे। कुछ महीने ऋषि कपूर ठीक रहे, लेकिन खबरें आने लगीं कि कैंसर रीलैप्स हो गया है। अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान भी वह बीमार पड़े और दो बार अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन किसे पता था कि अब जब भर्ती किए जाएंगे तो वापस घर लौटकर नहीं आ पाएंगे।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bO3KhW
  • ऋषि कपूर भी चले गए, टूटकर बिखरा बॉलिवुड

    ऋषि कपूर भी चले गए, टूटकर बिखरा बॉलिवुड

    साल 2020 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर कहर बनकर टूटा है। अभी लोग ऐक्टर इरफान के निधन की खबर से उबर भी नहीं पाए थे कि अब ऐक्टर ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर ने बीच रास्ते में ही अपना हाथ छुड़ा लिया। एक के बाद एक इन दो बड़े हादसों ने उनके परिवारवालों और फैन्स का दिल बुरी तरह से तोड़ दिया है। अमिताभ बच्चन अपने दोस्त और चहेते को-स्टार ऋषि के निधन से बुरी तरह टूट गए और ट्वीट किया, 'वो चला गया...ऋषि कपूर चला गया..अभी कुछ देर पहने उनका निधन हुआ। मैं अब टूट चुका हूं।' बता दें कि ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे । फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। बुधवार को ही खबर आई कि वह अस्पताल में भर्ती हैं और ठीक नही हैं। इसकी जानकारी उनके भाई रणधीर कपूर ने दी थी।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35gdsap
  • Did You Know? Irrfan Khan Took Messages for Struggling Actors Who Had No Phone at Home

    Did You Know? Irrfan Khan Took Messages for Struggling Actors Who Had No Phone at Home

    While Khan's choice of movies and his acting mannerisms made him stand out, the simplicity with which he essayed his roles was perhaps a direct reflection of what he was in real life.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/2VMuoC5
  • Happy Birthday, Rohit Sharma: Cricket Fans Celebrate Hitman's Special Day With Special Wishes

    Happy Birthday, Rohit Sharma: Cricket Fans Celebrate Hitman's Special Day With Special Wishes

    India's opening batsman and power-hitter Rohit Sharma turned 33 on Thursday.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/2YkcOHs
  • Microsoft Teams Has 75 Million Active Users Daily, While Zoom Continues to Confuse Numbers

    Microsoft Teams Has 75 Million Active Users Daily, While Zoom Continues to Confuse Numbers

    Zoom had earlier claimed that they had surpassed 300 million daily users globally. Now, they simply say “300 million daily Zoom meeting participants”. That is just not the same thing.

    from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/2Sn6ScN
  • ऋषि कपूर का मुंबई में निधन, अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट

    ऋषि कपूर का मुंबई में निधन, अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट

    बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। कैंसर से लड़ाई लड़ते हुए 67 साल की उम्र में उनका मुंबई में निधन हो गया। वह कुछ वक्त से बीमार थे। उनके भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि बुधवार सुबह ऋषि को हॉस्पिटल ले जाया गया था। उनको सांस लेने में तकलीफ थी। ऋषि की मौत के बाद अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने ट्वीट किए हैं। बता दें कि इरफान खान की मौत के दूसरे दिन ऋषि कपूर का जाना पूरे देश के लिए बड़े सदमे की बात है। बीते सितंबर लौटे हैं भारत ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे थे। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। इनफेक्शन के चलते हो चुके भर्ती कुछ वक्त पहले उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह वहां कोई फैमिली फंक्शन अटेंड करने गए थे। उस वक्त ऋषि ने बताया था कि उनको कोई इनफेक्शन हुआ है। 2 अप्रैल से सोशल मीडिया पर नहीं हैं ऐक्टिव मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं हालांकि 2 अप्रैल से उनके सोशल मीडिया पर कोई अपडेट नहीं था।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aRiQSp
  • A Swedish City is Dumping Stinky Manure in its Parks So Residents Don't Go Out

    A Swedish City is Dumping Stinky Manure in its Parks So Residents Don't Go Out

    The government is strongly urging citizens to practice proper social distancing.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/2KLjgiD
  • Apple & Google Are Testing COVID Exposure Notification API: This is How Contact Tracing Will Work

    Apple & Google Are Testing COVID Exposure Notification API: This is How Contact Tracing Will Work

    The proposed solution will work in two stages. The first are the APIs that are now available on iOS for iPhones and Android OS for Android phones. The second will be an integration of contact tracing tech within Android and iOS.

    from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/3aOlRmC
  • इरफ़ान खान: अंत में, बस उसे जाने देना है...

    इरफ़ान खान: अंत में, बस उसे जाने देना है...

    दुनिया के हरदिल अजीज अभिनेता इरफान खान नहीं रहे... सुनने वालों के लिए यकीन करना मुश्किल है, लेकिन जिंदगी भर एक 'वॉरियर' की तरह लड़ने वाले इरफान अपनी निजी और फिल्मी जिंदगी में ऐसी कई मिसालें छोड़ गए हैं, जिसे जमाना हमेशा याद करेगा। 'मुझे लगता है कि अंत में, पूरे जीवन का काम बस उसे जाने देना है, लेकिन जो चीज हमेशा सबसे ज्यादा दुख पहुंचाती है कि उसे अलविदा कहने में एक पल भी नहीं लगता है', यह डायलॉग है, अभिनेता इरफान खान की अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' का, जो जिंदगी और मौत से जूझते हुए बुधवार को एक पल में अपने चाहने वालों को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। इरफान सारी जिंदगी एक 'वॉरियर' की तरह पहले से तय पुराने ढर्रों, मानकों, मापदंडों को तोड़ते रहे, फिर वे ढर्रे परिवार के हों, समाज के या सिनेमा के। घरवालों का मानना था कि अदाकारी तो नाचने-गाने यानी निचले दर्जे का काम है, पर इरफान कहां सुनी-सुनाई, कही-बताई को आंख मूंदकर मानने वाले थे, वह कहते थे, 'मैं बहुत जल्दी यह समझ गया कि मैं सिर्फ पैसे कमाने के लिए काम नहीं कर सकता। मैं वही काम कर सकता हूं, जिसमें मेरा हृदय हो।' एक योद्धा की तरह अपनों से लड़कर अभिनय की दुनिया में फिर क्या था, एक योद्धा की तरह अपनों से लड़कर अभिनय की दुनिया में आ पहुंचे। यहां भी कम लंबी लड़ाई नहीं थी। लंबी-चौड़ी कद-काठी और चिकने-चुपड़े चेहरों पर मरने वाली फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें हीरोइज़म की नई परिभाषा गढ़नी थी, लेकिन अपने असीम टैलंट, बोलती आंखों और सहज अभिनय के दम पर उन्होंने यह भी कर दिखाया। उन्होंने फिल्मवालों की पुरानी सोच को तितर-बितर करते हुए नायकत्व की नई परिभाषा गढ़ी कि हीरो सिर्फ चॉकलेट बॉय या माचो मैन नहीं बल्कि खुरदरी चमड़ीवाला, आम सा दिखने वाला आपके बीच का एक लड़का भी हो सकता है। उनकी जिंदगी की फिलॉसफी ही यह थी कि आपको जो कुछ बताया गया है, उसे री-लुक करो। पहले से तय कंवेंशनल रास्ते पर चलना उन्हें मंजूर नहीं था। वे अपनी नई राह बनाना चाहते थे। वे दो टूक कहते थे, 'मैं टिपिकल चीजें करता ही नहीं हूं लाइफ में। न मैंने टिपिकल चीजें की हैं, न मैं करूंगा। मैं टिपिकल करने के लिए आया ही नहीं हूं। मैं रीडिफाइन करने के लिए आया हूं।' वे जब भी मिलते थे, देश, दुनिया, समाज, धर्म, सिनेमा बस पर अपनी फिलॉसफी, सोच और सपने दिल खोलकर जाहिर करते थे। चाहता हूं साठ के दशक वाला सिनेमा वापस ला सकूं सिनेमा को लेकर उनका कहना था, 'पहले हमारी एक जबान थी। अपनी शैली थी, जिसमें गाने थे, नाच था। अब गाने जैसे बोझ हो गए हैं, जो आप जबरदस्ती डाल देते हैं। उस जमाने में जो कहानी सुनाई जाती थी, वो आपके समाज की कहानी थी। आज हम अपने समाज की कहानी नहीं सुनाते हैं। आज हम ऊपरी तौर पर एक विषय लेते हैं। उसको एक्सप्लोर नहीं करते। साठ के दशक में जो सिनेमा बन रहा था, वो समाज का आइना होता था। उस जमाने के फिल्ममेकर को अगर कहानी के लिए सुबह उठकर चौकीदार से मिलने जाना होता था, तो वह जाता था। आज तो आप बैठे हुए हैं, कम्प्यूटर पे कहानी लिख दे रहे हैं। कहानी सुनाना आज की जरूरत नहीं है।' यहां लोगों में सिनेमा का पैशन नहीं है। इसी वजह से इंडस्ट्री फेल कर रही है। इसी वजह से हॉलिवुड आपके मार्केट को खा रहा है। यहां फिल्मों को थोथा एंटरटेनमेंट समझते हैं सब, जबकि ऐसा है नहीं। आप ऐसा एंटरटेनमेंट भी कर सकते हैं, जैसे हॉलिवुड में बैटमैन बनती है तो उसमें एक फिलॉसफी होती है। मैट्रिक्स बनती है तो उसमें आपको गीता की झलक दिखती है। इतनी गहरी उनकी समझ है। पूरी तरह से एंटरटेनिंग फिल्म बनाते हैं, लेकिन उसमें उनका फलसफा देखो आप। हम लोगों को लगता है कि बस ऊपरी तरह से बना लेंगे, नाच नचा लेंगे, चल जाएगा काम और वैसे ही चला रहे हैं।' 'मैं एंटरटेनमेंट को रीडिफाइन करना चाहता हूं' बकौल इरफान, 'मैं एंटरटेनमेंट को रीडिफाइन करना चाहता हूं। मैं हासिल के जमाने से कोशिश कर रहा हूं कि जो साठ के दशक का हमारा सिनेमा था, उसे वापस ला सकूं। हमारी अपनी कहानियां सुना सकूं, जो एंटरटेन भी करे, जिसमें नाच गाना भी हो, म्यूजिक भी हो लेकिन वो कहानी उठाई हुई न हो। मैं सिनेमा को उस तरफ ले जानना चाहता हूं।' मैं टिपिकल चीजें करने के लिए नहीं आया अपनी फिल्मों और किरदारों के चुनाव पर उन्होंने कहा, 'मैं टिपिकल चीजें करता नहीं हूं लाइफ में। न मैंने टिपिकल चीजें की हैं, न मैं करूंगा। मैं टिपिकल करने के लिए आया ही नहीं हूं, मैं रीडिफाइन करने के लिए आया हूं। मैं कन्वेक्शनल यानी जो चल रहा है, उसे मानता नहीं हूं। कन्वेक्शनल मुझे बहुत बोर करते हैं। मैं उन्हें तोड़ने में विश्वास रखता हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि आपको अपनी जिंदगी को रीलुक करना चाहिए। हर उस चीज को, चाहे वो आपको धर्म के बारे में बताया गया है, चाहे ईश्वर के बारे में, चाहे देशभक्ति के बारे में, हर चीज को आपको अपने नजरिए से दोबारा देखना और समझना चाहिए। तभी आप जिंदा हो, नहीं तो आप चलता-फिरता एक कंप्यूटर हो, जिसमें एक प्रोग्रामिंग कर दी गई थी बचपन में और उसी प्रोग्रामिंग को आप आगे बढ़ाते जा रहे हो। जब तक आपका जाती योगदान नहीं होगा, तब तक आप जीवित नहीं हैं। मैं जब फिल्में या कैरक्टर चूज करता हूं, तो उनमें ढूंढ़ता हूं कि उसका हीरोइजम क्या है? पान सिंह तोमर पंद्रह लोगों को मारता नहीं है, हीरो बनने के लिए। वह एक सवाल उठाता है, उसके लिए उसका आत्मसम्मान, जो है, वह जरूरी है, उसके लिए वो बगावत करता है, ये उसका हीरोइजम है। हीरोइजम को अगर आप बार-बार एक ही तरह से देखते रहोगे कि कैसे मैं पंद्रह लोगों की ऐसी-तैसी कर सकता हूं तो वो बहुत बोरिंग है। इसी तरह रोमांस क्या है? मेरे लिए किसी से एक तरफा मोहब्बत भी रोमांस है या फिर लंचबॉक्स में अगर एक मेरी इच्छा है कि कभी उससे मिल जाए तो वो भी रोमांस है।' धर्म का असल अर्थ है, तू सोच, तू खोज इरफान उन अभिनेताओं में से रहे हैं, जो धर्म को लेकर भी हमेशा मुखर रहे हैं। धर्म पर चर्चा पर वह कहा करते, 'धर्म की ट्रैजेडी ये है कि वो मानव समाज को आजाद करने के लिए आया है, लेकिन उसके पैरों की बेड़ी बन गया है। लोग उसका असल मकसद भूल जाते हैं और कर्मकांडों में अटक जाते हैं। उन्हें लगता है कि कर्मकांड कर लिया तो हो गया। आपको एक कहानी सुनाई गई है कि मरने के बाद ये होगा और आप उसको मान लेते हैं। हर तरह के धर्म में अलग-अलग कहानी सुना दी गई है और सबने उसको सीरियसली मान लिया है। धर्म आया है कि आप खुद भगवान का रूप बन सकें, लेकिन वो जो मोटी-मोटी कहानियां जो बना दी गई है लोग उन कहानियों, उन चमत्कारों में यकीन करने लगते हैं। धर्म का असल अर्थ है, तू सोच, तू खोज, जब तक आप ईश्वर, अल्लाह को ढूंढ़ने की जरूरत नहीं समझते तब तक धर्म आप पर बोझ हैं। जिस दिन आप उसे ढूंढ़ लेंगे आपके लिए, गीता, कुरान, बाइबिल सब एक हो जाएंगे। जब तक आप आंखें बंद करके एक को मानेंगे, तो आप सिर्फ भेड़-बकरी हैं, जिसे चराने वाले हांक रहे हैं और आप इस्तेमाल हो रहे हैं।' दिल्ली की गलियों पर फिल्म बनाना चाहते थे एक इंटरव्यू के दौरान इरफान ने कहा था, 'मुझे दिल्ली की गलियों का माहौल बहुत पसंद है। मैं तो पूरी फिल्म बनाना चाहता हूं, दिल्ली की गलियों पर। वहां का अपना एक अलग फ्लेवर है, अलग कल्चर है, एक अलग लाइफ है।' 'तभी आप जिंदा हो' इकफान कहते, 'मेरा मानना है कि आपको अपनी जिंदगी को रीलुक करना चाहिए। धर्म, ईश्वर, देशभक्ति, हर उस चीज को, जिसके बारे में आपको बताया गया हो। हर चीज को अपने नजरिए से दोबारा देखना और समझना चाहिए। तभी आप जिंदा हो, नहीं तो आप चलता-फिरता एक कम्प्यूटर हो, जिसमें एक प्रोग्रामिंग कर दी गई थी बचपन में और उसी प्रोग्रामिंग को आप आगे बढ़ाते जा रहे हो। जब तक आपका जाती योगदान नहीं होगा, तब तक आप जीवित नहीं हैं।'


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2xpDfjW
  • Apple and Google Have Started Testing their COVID-19 Exposure Notification API

    Apple and Google Have Started Testing their COVID-19 Exposure Notification API

    The companies say the first seeds of the exposure notification Application Programming Interface (API) to select developers associated with public health authorities (PHAs) around the world.

    from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/2yTv0wL
  • वायरल है आयुष्मान का इरफान पर ये ट्वीट

    वायरल है आयुष्मान का इरफान पर ये ट्वीट

    अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है। बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड तक उनकी मौत की खबर पर हर कोई दुख में है। इरफान के निधन की खबर के बाद बॉलिवुड सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दी। इस बीच का ट्वीट चर्चा में है। दुनियाभर के फैंस को रुला गए इरफान इरफान खान का मुंबई के अस्पताल में 29 अप्रैल को निधन हो गया। उनको कोलन इनफेक्शन हुआ था और वह लंबे वक्त से न्यूरोइंडोक्राइन कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उनके इस दुनिया से जाने की खबर से पूरी दुनिया के फैंस की आंखें नम हैं। ऐक्टर आयुष्मान खुराना भी उनके फैन थे और उन्होंनें सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ख्वाहिशें लिखी हैं जो इरफान के साथ ही चली गईं। अधूरी रह गईं ये ख्वाहिशें इरफान भाई आपको करीब से जानने का मौका मुझे कभी नहीं मिला। सोचा था कि एक प्रशंसक के तौर पे आपके साथ वक्त बातऊंगा, एक आध फिल्म करूंगा। किसी शूट की लोकेशन पे पेड़ के नीचे चाय पे जिंदगी के पाठ सीखूंगा। यह सब ख्वाहिशें चली गई हैं आपके साथ। बहुत कुछ ले गए हो और बहुत कुछ दे गए हो। इस विरासत के लिए शुक्रिया। 20 लोगों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार बता दें कि इरफान खान का अंतिम संस्कार 20 लोगों की मौजूदगी में वर्सोवा के यारी रोड स्थित कब्रिस्तान में किया जा चुका है।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/35ihChO
  • You Can Now Own a Piece of the Moon for 2.5 Million Dollars

    You Can Now Own a Piece of the Moon for 2.5 Million Dollars

    Scientists can be certain of its origin after comparing it with rock samples brought back by the United States’ Apollo space missions to the moon.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/2SkPd5H
  • ऋषि कपूर की हेल्थ पर रणधीर ने दिया अपडेट

    ऋषि कपूर की हेल्थ पर रणधीर ने दिया अपडेट

    ऐक्टर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने उनकी हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि ऋषि को सांस लेने में तकलीफ है। अब उनकी हालत स्थिर है। बढ़ गई फैंस की चिंता ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। इस बीच उनके भाई रणधीर कपूर ने बताया कि उनको कैंसर है और सांस लेने में कुछ समस्या आ रही थी। उनके परिवार ने उन्हें इसी वजह से हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। अब उनकी हालत स्टेबल है। बीते सितंबर लौटे हैं भारत ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे हैं। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है। इनफेक्शन के चलते हो चुके भर्ती पहले उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह वहां कोई फैमिली फंक्शन अटेंड करने गए थे। उस वक्त ऋषि ने बताया था कि उनको कोई इनफेक्शन हुआ है। 2 अप्रैल से सोशल मीडिया पर नहीं हैं ऐक्टिव मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं हालांकि उन्होंने 2 अप्रैल से वहां कुछ पोस्ट नहीं किया है।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bVSHDu
  • Paris Photo Fair Organizers Launch Online Catalogue as COVID-19 Cancels Physical Event

    Paris Photo Fair Organizers Launch Online Catalogue as COVID-19 Cancels Physical Event

    The online viewing room, open to the public through April 30, gives access to more than 1,200 photographic works by world-renowned painters around the world.

    from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/2VNiqrK
  • Breaking: नहीं रहे ऐक्टर इरफान खान

    Breaking: नहीं रहे ऐक्टर इरफान खान

    बॉलिवुड ऐक्टर इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार को कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का निधन हो गया है। फिल्ममेकर शूजित सरकार ने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है। स्किप हो गई थी कीमोथेरपी करीबी बताते हैं, 'फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान इरफान खान को एक कीमो थैरपी करवानी थी, लेकिन शूटिंग के चलते उनका वह ट्रीटमेंट स्किप हो गया। इस वजह से फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कई बार उन्हें तकलीफ होती थी, लेकिन बाहरी तौर पर उनकी परेशानी नहीं दिखाई दे रही थी। 2 महीने पहले यानी होली के पहले उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई थी, बस उसके बाद लगातार उनकी तबियत बिगड़ती गई। अभी 10 दिन पहले जब उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई, तब उन्हें कोकिलाबेन में ऐडमिट करवा दिया गया। इस बार हॉस्पिटल में वह अपनी बीमारी से बहुत संघर्ष कर रहे थे।' 2018 से चल रहा इलाज बता देंं 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। कोकिलाबेन में करवाते रहे हैं चेकअप्स लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद इरफान कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स की देखरेख में ही रहे हैं। पिछले कई महीनों से कोकिलाबेन अस्‍पताल में वह अपनी बीमारी से जुड़े रूटीन चेकअप्स और ट्रीटमेंट करवाते रहे हैं। बीते दिनों उनकी मां का निधन हो गया था। लॉकडाउन के चलते वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2zAp6ks
  • सिंगर श्वेता पंडित ने इटली में दिया बच्ची को जन्म

    सिंगर श्वेता पंडित ने इटली में दिया बच्ची को जन्म

    बॉलिवुड सिंगर श्वेता पंडित शादी के चार साल बाद मां बन चुकी हैं। श्वेता ने इटली में अपनी बेटी को जन्म दिया है, जहां कोरोना का कहर सबसे ज्यादा बरपा है। अब जब इटली में लॉकडाउन खत्म होने को है, तब उन्होंने और उनके पति इवानो (Ivano Fucci) ने ये जानकारी सबसे शेयर की है। बता दें कि उन्होंने बच्ची को फरवरी में ही जन्म दिया, लेकिन कोरोना की वजह से वह अब तक अपनी खुशखबरी फैन्स से शेयर नहीं कर पाई थीं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने अपनी लाइफ में आई इस नन्ही सी परी का सच दुनिया को बताया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में श्वेता ने बताया कि उन्होंने अपनी बिटिया का नाम इजान रखा है। यूथोपिया के इस नाम का मतलब होता है- बहुत ज्यादा शक्तिशाली। इसी बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का जन्म 8 फरवरी 2020 को इटली में हुआ। अब तक दुनिया को इस बारे में नहीं बताने की वजह पर श्वेता ने कहा कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस संकट से जूझ रही थी, ऐसे में उन्हें यह बताने का सही वक्त नहीं लगा। उन्होंने बताया, 'मुझे लगा यह सही समय नहीं अपनी सबसे बड़ी खुशखबरी को बताने का, जबकि दुनिया इस मुसीबत से जूझ रही है। इटली में Covid-19 की स्थिति सबसे खराब है और अब भारत में भी है।' बता दें कि श्वेता ने इवानो के साथ 25 जुलाई 2016 में शादी रचाई थी।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2y8Obmg
  • Everyone Wants to Go to New Zealand Because the Country Has 'Eliminated' Coronavirus

    Everyone Wants to Go to New Zealand Because the Country Has 'Eliminated' Coronavirus

    The lockdown restrictions in New Zealand have now moved from 'level four' to 'level three,' with new cases in single figures.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/2ScrKn5
  • Zomato Makes 'Contactless Dining' Feature Free For Restaurants For Next Six Months

    Zomato Makes 'Contactless Dining' Feature Free For Restaurants For Next Six Months

    Zomato last week announced a "contactless dining" feature to help restaurants increase trust and confidence of customers during coronavirus pandemic.

    from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/3d3BxE5
  • Pixel Buds 2 Finally Go On Sale, But Will They Come to India?

    Pixel Buds 2 Finally Go On Sale, But Will They Come to India?

    Google's true wireless earbuds are finally out adding to the numerous options out there, but these just might be the best ones for an Android user.

    from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/2Sy1Avl
  • Exclusive | The Overpriced N95 Masks That You Are Buying on Shopping Websites Could Be Fake

    Exclusive | The Overpriced N95 Masks That You Are Buying on Shopping Websites Could Be Fake

    The investigation brings to light the issue of unverified sellers cashing in on keywords and marketing products against the policies of e-commerce sites.

    from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/2YhjPZE
  • The Kung Fu Nuns Have Tips on How to Practice Social Distancing During Covid-19 Pandemic

    The Kung Fu Nuns Have Tips on How to Practice Social Distancing During Covid-19 Pandemic

    In a video that has now gone viral on social media, two of the Kung Fu nuns can be seen demonstrating the norms of social distancing.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/3cRhxUS
  • Everyone Wants to Go to New Zealand After it 'Eliminates' Coronavirus

    Everyone Wants to Go to New Zealand After it 'Eliminates' Coronavirus

    The lockdown restrictions in New Zealand have now moved from 'level four' to 'level three,' with new cases in single figures.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/3aHyIXr
  • World's Biggest Film Festivals Will Stream Movies for Free on YouTube as Theatres Remain Shut

    World's Biggest Film Festivals Will Stream Movies for Free on YouTube as Theatres Remain Shut

    Other festivals taking part include those in Jerusalem, Mumbai, Sarajevo, Sydney, Tokyo and London.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/2xXQKYp
  • Chris Hemsworth Shows How You Can Use Random Objects to Recreate Fights from Extraction

    Chris Hemsworth Shows How You Can Use Random Objects to Recreate Fights from Extraction

    It also includes a Chappal, aka every Indian mother's favorite torture device.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/2KELAmO
  • SRK के ड्युप्लिकेट की मदद को आगे आए सलमान

    SRK के ड्युप्लिकेट की मदद को आगे आए सलमान

    बॉलिवुड सुपरस्टार केवल अपनी फिल्मों ही नहीं बल्कि लोगों की मदद करने के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना वायरस के कारण पिछले एक महीने से ज्यादा समय से बॉलिवुड में सब कामकाज ठप हैं। ऐसे में सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। इसके अलावा भी सलमान ने बॉलिवुड ऐक्टर्स के ड्युप्लिकेट्स की मदद भी करते रहे हैं। सलमान ने अपने जैसे दिखने वाले सागर पांडे के अलावा शाहरुख खान, आमिर खान, सनी देओल और नाना पाटेकर के जैसे दिखने वाले ऐक्टर्स की काफी मदद की है। हाल में शाहरुख खान जैसे दिखने वाले और जूनियर शाहरुख खान नाम से मशहूर ऐक्टर राजू राहिकवार ने बताया है कि सलमान खान ने उनकी मदद की है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण वह काफी कठिन समय से गुजर रहे हैं। उनके लंदन और अमेरिका में शो होने वाले थे जो कैंसल हो गए। राजू की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया था। राजू के पास पैसे बिल्कुल खत्म हो गए थे और तभी उनके पास मेसेज आया कि सलमान की संस्था बीइंग ह्यूमन की तरफ से उनके अकाउंट में 3 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। बता दें कि राजू लगभग पिछले 20 सालों से अलग-अलग प्रोग्रामों में शाहरुख खान की मिमिक्री कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बॉलिवुड में बड़े स्टारों जैसे और मिमिक्री करने वाले दूसरे कलाकार भी इस समय कठिन समय से गुजर रहे हैं। सलमान ने अपने जैसे दिखने वाले सागर पांडे की मदद भी की है। उन्होंने बताया कि बॉलिवुड में स्टार्स के ड्युप्लिकेट्स की सलमान ने काफी मदद की है। सागर ने यह भी बताया कि सलमान की दी हुई मदद से वह अन्य जूनियर आर्टिस्ट की मदद भी करेंगे। बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने फेडरेशन की ओर से भेजे गए 16000 मजदूरों के बैंक अकाउंट में कुल 4 करोड़ 80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। इसके अलावा वह आगे मई महीने में 19000 मजदूरों के अकाउंट में 5 करोड़ 70 लाख रुपये ट्रांसफर करने का वादा किया है। इसके अलावा उन्होंने भूखे मजदूरों के लिए ट्रकों में भर कर खाना भेजा था।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aOrgKh
  • इंटरनैशल डांस डे: कब शुरू, क्या महत्व जानें सब

    इंटरनैशल डांस डे: कब शुरू, क्या महत्व जानें सब

    29 अप्रैल को हर साल के रूप में मनाया जाता है। पर, इसकी शुरुआत कब हुई? क्यों हुई? किसके नाम से हुई? निश्चित रूप से यह विचार आप सभी के दिमाग में आते होंगे। आज हम इस खास मौके पर इस बारे में आपको यह सभी जानकारी देंगे। सबसे पहले आपको यह बता दें कि कि 1982 में पहली बार इस डे को इस रूप में मनाने का फैसला किया गया। दरअसल, फ्रैंच डांसर को 19वीं सेंचुरी में डांस की कई विधाओं का जनक माना गया। महान नर्तक नावेरे की ही यह सोच थी कि नृत्य को स्कूली स्तर से ही शिक्षा में शामिल किया जाए। अगर वास्तविक रूप में कहें तो डांस खासकर बैले डांस को दुनियाभर में फैलाने वाले नावेरे ही थे। बैले डांस में मास्टर थे नावेरे बैले डांस के अलावा नावेरे ने कई सारी डांस विधाओं को अलग-अलग देशों में खुद प्रदर्शित किया। वह जब डांस करते थे तो सबकी निगाहें सिर्फ और सिर्फ उन्हीं पर होती थीं। बाद के दिनों में Jean Georges Noverre ने डांस की कई विधाओं के बारे में लिखा भी। इसका फायदा बाद में कई देशों को मिला। 1982 से हर साल आयोजन यही वजह है कि बाद में डांस को खासकर नावेरे को श्रद्धांजलि देते हुए यूनेस्को की इंटरनैशल थिअटर इंस्टिट्यूट की डांस कमिटी ने 29 अप्रैल को इंटरनैशनल डांस डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उसके बाद से हर साल 1982 से यह डांस उत्सव किया जाता है। भारत की तरफ से भी प्रतिनिधित्व इस दिन किसी बड़े इंटरनैशनल डांसर के जरिए इसकी शुरुआत होती है। बाद में कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं। अलग-अलग देशों से इसके लिए मशहूर डांसर भी चुने जाते हैं। 1986 में एक बार भारत की तरफ से भी चेतन जलान प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WmiaPV
  • संजय दत्त की बेटी की परवरिश पर सवाल, मुंंहतोड़ जवाब

    संजय दत्त की बेटी की परवरिश पर सवाल, मुंंहतोड़ जवाब

    बॉलिवुड स्टार की बेटी न्यू यॉर्क में ही रहती हैं। इन दिनों दूसरे लोगों की तरह वह भी पुरानी तस्वीरों के जरिए पुराने दिनों को याद कर रही हैं। इन यादों को वह अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रही हैं। पर, इस बार उनकी तस्वीर पर एक यूजर ने सवाल खड़े कर दिए। इतना ही नहीं यूजर ने तो इसमें परवरिश के लिए संजय दत्त तक को घसीट दिया। वहीं त्रिशाला के कॉमन सेंस पर सवाल खड़े कर दिए। बस फिर क्या था त्रिशाला ने भी उसे वहीं पर मुंहतोड़ जवाब दिया और यूजर को कॉमन सेंस मजबूत करने की नसीहत दे दी। दरअसल, त्रिशाला ने जो तस्वीर इंस्टा पर शेयर की थी, उसमें वह मास्क लगाए नहीं दिख रही हैं। हालांकि त्रिशाला ने कैप्शन में ही इसे पुरानी तस्वीर बताया हुआ है। पर, यूजर का ध्यान वहां तो गया नहीं बल्कि उसने एक लंबा पोस्ट लिखकर त्रिशाला और संजय दत्त को जरूर नसीहत दे दी। यूजर ने यह तक लिखा यूजर ने लिखा, 'आप न्यू यॉर्क में है। सभी जानते हैं कि वह जगह किस हद तक कोरोना से संक्रमित है। आप डॉक्टरी के पेशे से आती हैं। इसके बावजूद आप बिना मॉस्क सड़क पर घूम रही हैं। आप दूसरों को क्या प्रेरणा दे रही हैं? क्या आप चाहती हैं कि आपके लिए आपके पिता संजय दत्त उसी तरह रोएं जैसे बॉयफ्रेंड के गुजरने पर आ रोई थीं। आपमें कॉमन सेंस है या नहीं?' संजय दत्त को भी घसीटा इसके बाद यूजर ने संजय दत्त को उसमें घसीटते हुए लिखा, 'यही सिखाया है आपने? यही तालीम दी है आपने? इनमें कॉमन सेंस की इतनी कमी है?' हालांकि यूजर ने अंत में यह भी लिख दिया है कि वह बिना किसी कंसर्न के उन दोनों के लिए यह लिख रहा है क्योंकि उसे लगा कि यह गलत है और उसे सवाल उठाना चाहिए। त्रिशाला ने दिया यह जवाब उधर, इस कमेंट पर त्रिशाला ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया। त्रिशाला ने कहा, पहले अपना कॉमन सेंस देखिए। आपको पता है जब मैंने पहले ही लिखा हुआ है कि यह पुरानी तस्वीर है तो आप इसमें कोरोना और आज का न्यू यॉर्क कहां ढूंढ़ रहे हैं। और हां मेरे पिता को टैग करने से चीजें नहीं बदल जानी है। वैसे प्रयास अच्छा है आपका। पर, मेरे पोस्ट पर आइए तो ठीक से सब पढ़ कुछ लिखिए। हालांकि बाद में त्रिशाला ने यह पोस्ट हटा दिया। संजय की पहली पत्नी की बेटी हैं त्रिशाला बता दें कि त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा की बेटी हैं। 1996 में रिचा की कैंसर से मौत हो गई। इसेक बाद वह न्यू यॉर्क में ही अपने नाना-नानी के यहां पली बढ़ी हैं। उन्हें बॉलिवुड में कोई दिलचस्पी नहीं है।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ShEadm
  • Million 'Unwanted' Babies, More Deaths: Why India's 'Essential' Abortion Service Isn't Enough

    Million 'Unwanted' Babies, More Deaths: Why India's 'Essential' Abortion Service Isn't Enough

    The Coronavirus pandemic could lead to 1.5 million unintended pregnancies, 900,000 unsafe abortions, and a steep increase in pregnancy-related deaths.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/3f13ga3
  • WhatsApp Voice And Video Calls Can Now Have 8 Participants: Here is How to Use it

    WhatsApp Voice And Video Calls Can Now Have 8 Participants: Here is How to Use it

    It is still lesser than 32 participants that Apple FaceTime allows, the 12-person limit that Google Duo now has, Skype and Facebook Messenger Rooms which supports 50 participants and Zoom that allows 100 people in a group call.

    from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/2yc4gaT
  • शबाना ने की 10 लाख से ज्यादा लोगों की मदद

    शबाना ने की 10 लाख से ज्यादा लोगों की मदद

    कोरोना वायरस को हराने के लिए पूरी दुनिया जी-जान से जुटी हुई है। इस बीच बॉलिवुड सिलेब्स ने लोगों की मदद के लिए दिल खोलकर आगे आ रहे हैं। लोगों को जागरूक करने से लेकर मदद करने तक सिलेब्स कई कदम उठा रहे हैं। अब शबाना आजमी ने 10 लाख से ज्यादा लोगों को राशन और जरूरत का सामान पहुंचाया है। राशन के साथ पहुंचाया बना हुआ खाना लॉकडाउन के बीच कामकाज ठप है। ऐसे में कई घरों में राशन तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही। लोगों का दर्द समझते हुए कई सिलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब शबाना आजमी ने ActionIndia की मदद से 10 लाख से ज्यादा लोगों तक राशन, बना हुआ खाना और सैनिटेशन का सामान पहुंचाया है। शबाना ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। कई सितारे कर चुके मदद बता दें कि शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान सलमान खान, सोनू सूद, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, कार्तिक आर्यन, विद्या बालन सहित कई स्टार्स लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3eZjH6M
  • Doubling Down on Luck: Man Wins 1-Million Dollar Lottery Twice on Same Day

    Doubling Down on Luck: Man Wins 1-Million Dollar Lottery Twice on Same Day

    The winning tickets were sold on Lake Avenue in Pueblo at two different stores, about a mile apart, officials said.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/2VKGLOX
  • 90-Year-Old Man Beats Covid-19 in Jaipur, Greeted With Flowers and Applause

    90-Year-Old Man Beats Covid-19 in Jaipur, Greeted With Flowers and Applause

    The man was suffering from pneumonia when admitted however his condition started improving from April 20. Thereafter, he was tested twice and his report came out negative, said, health officials.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/2yXtzgH
  • कनिका कपूर अभी डोनेट नहीं कर पाएंगी प्लाजमा

    कनिका कपूर अभी डोनेट नहीं कर पाएंगी प्लाजमा

    बॉलिवुड सिंगर कोरोना वायरस से जंग जीत चुकी हैं। ठीक होने के बाद उन्होंने कोरोना पेशंट्स के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला लिया था। हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो उनके ब्लड में हीमोग्लोबिन कम है जिसकी वजह से उन्हें इंतजार करना होगा। ब्लड सैंपल सही है लेकिन... रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, प्रफेसर एमएलबी भट्ट ने मंगलवार को बताया कि कनिका का टेस्ट हुआ था। प्लाज्मा डोनेशन के लिए उनके ब्लड में सारे पैरामीटर्स लगभग ठीक थे। हालांकि हीमोग्लोबिन कम निकला। उन्हें प्लाज्मा डोनेशन के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा। लापरवाही का आरोप बता दें कि लंदन से लौटने के बाद कनिका का कोरोना वायरस टेस्ट 20 मार्च को पॉजिटिव पाया गया था। उन पर लंदन से लौटने के बाद लोगों के साथ पार्टी करने पर लापरवाही के आरोप भी लगे थे।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2zGqlPd
  • इंस्टा फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बिग बी की ट्रिक

    इंस्टा फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बिग बी की ट्रिक

    सोशल मीडिया पर फैंस को कैसे इंगेज रखना है, कोई से सीखे। लॉकडाउन के बीच उन्हें इंटरनेट पर लोगों से जुड़ने का ज्यादा मौका मिल रहा है। इस बीच वह मजेदार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। बिग बी की फिल्म 'महान' को 37 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मजेदार तस्वीरों के साथ इस फिल्म की यादें ताजा की हैं। पता चला इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका! अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ मजेदार कैप्शन शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, कोई मुझे बता रहा था कि मुझे इंस्टा पर ज्यादा फॉलोअर्स क्यों नहीं मिल रहे जैसे कि यंग जनरेशन को मिलते हैं। उन्होंने मुझसे कहा, 'क्योंकि आप बिकीनी में तस्वीर नहीं डाल सकते।' और अचानक मुझे यह मिल गई, बिकीनी तो नहीं है लेकिन कुछ ज्यादा भरा हुआ कीनी है... मेरी फिल्म महान की है...ट्रिपल रोल थे... और आज इसकी रिलीज को 37 साल हो गए। ट्वीट की तस्वीर, कास्ट को किया याद बिग बी ने ट्विटर पर भी फिल्म की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, मेरी फिल्म महान...रिलीज हुए 37 साल हो गए...!! ट्रिपल रोल... क्या दिन थे, क्या स्टार कास्ट थी... वहीदा जी, जीनत, परवीन, अमजद, अरुणा ईरानी, शक्ति कपूर... इन फिल्मों का है इंतजार वर्क फ्रंट पर बात करें तो उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' दिसंबर में रिलीज होनी है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं। अमिताभ बच्चन शूजित सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में भी हैं।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bMe7Tr
  • Scientists Get One Step Closer to Finding Identity of 'Girl With a Pearl Earring' by Vermeer

    Scientists Get One Step Closer to Finding Identity of 'Girl With a Pearl Earring' by Vermeer

    The examination did not, however, identify the girl, or establish whether she really existed or if she is the product of the imagination of Johannes Vermeer.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/3eYJxYB
  • इरफान खान की टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेट

    इरफान खान की टीम ने जारी किया हेल्थ अपडेट

    बॉलिवुड के टैलंटेड ऐक्टर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कोलन इनफेक्शन के चलते वहां मंगलवार को ऐडमिट करवाया गया है। अब उनके ऑफिशल स्पोक्स पर्सन ने उनकी हेल्थ से जुड़ा अपेडट शेयर किया है। अफवाहें न फैलाएं इरफान खान के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हैं। इस बीच उनकी हेल्थ से जुड़ी कुछ डराने वाली खबरें भी आ रही हैं। इसी को लेकर उनकी तरफ से अपडेट आया है। इसमें लिखा है, 'यह जानकर काफी निराशा हो रही है कि इरफान की हेल्थ को लेकर इतने गंभीर कयास लगाए जा रहे हैं। लोग इतनी चिंता कर रहे हैं ये काबिलेतारीफ है, लेकिन यह दुखद है कि कुछ लोग डर और अफवाहें फैला रहे हैं। इरफान मजबूत इंसान हैं और वह यह लड़ाई लड रहे हैं। हम आप सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि किसी तरह की अफवाह और झूठी बातों में न आएं। हम ऐक्टिव तरीके से उनकी हेल्थ से जुड़े अपडेट शेयर करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।' 2018 से बीमार हैं इरफान इरफान की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करने लगे। इरफान खान को 2018 में न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। इसके बाद से उनकी तबीयत नासाज रहती है। हाल ही में मां का हुआ है निधन हाल ही में इरफान खान की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन हुआ है। लॉकडाउन के चलते इरफान वहा नहीं जा पाए। उन्होंनें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मां का अंतिम संस्कार देखा।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KKFMIh
  • Fact Check: No, India is Not Suing Bill Gates for Wrongful Polio Vaccination Deaths

    Fact Check: No, India is Not Suing Bill Gates for Wrongful Polio Vaccination Deaths

    Not everything on social media is true. This story on Bill Gates definitely isn't.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/2SbnLHu
  • Someone Tried to Smuggle Weed from US to India in Sleeping Bags, Caught After ‘Strong Smell’

    Someone Tried to Smuggle Weed from US to India in Sleeping Bags, Caught After ‘Strong Smell’

    Over a kilogram of the cannabis worth Rs 9 lakh was dispatched to India in a parcel containing two sleeping bags and boxes of vacuum cleaners via international postal service.

    from Top Buzz News- News18.com https://ift.tt/2SgrKm5
  • Xiaomi Officially Unveils MIUI 12: Here Are All The Phones Getting The Update

    Xiaomi Officially Unveils MIUI 12: Here Are All The Phones Getting The Update

    Xiaomi has released an early list of devices that will be getting its new MIUI 12 update in the coming months.

    from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/3eX08MA
  • France Launches "AlloCovid", an AI Voice Assistant Service to Help COVID-19 Patients

    France Launches "AlloCovid", an AI Voice Assistant Service to Help COVID-19 Patients

    Anybody in France can now ring the "AlloCovid" service, which is easily accessible to old people who prefer telephones than mobile apps or filling forms.

    from Top Tech News- News18.com https://ift.tt/2VYUm4g
  • GET A FREE QUOTE NOW

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit, sed diam nonummy nibh euismod tincidunt ut laoreet dolore magna aliquam erat volutpat.

    Flickr Images

    Search This Blog

    Entertainment

    Latest News

    Search Box

    Technology

    Lifestyle

    Blogroll

    Gallery

    Random Posts

    Post By Leable List

    Popular Posts

    Pages

    Gallery

    Main Post

    Contact

    New Design

    Blogroll

    Find Us OIn Facebook

    Flicker Images

    ADDRESS

    4759, NY 10011 Abia Martin Drive, Huston

    EMAIL

    contact-support@mail.com
    another@mail.com

    TELEPHONE

    +201 478 9800
    +501 478 9800

    MOBILE

    0177 7536213 44,
    017 775362 13