इरफान खान के बाद अब बॉलिवुड ऐक्टर भी दुनिया को अलविदा कह गए। हॉस्पिटल में उनके परिवार के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नीतू कपूर के साथ हॉस्पिटल पहुंचे हैं। बता दें कि यह खबरें सामने आई थीं कि लॉकडाउन के बीच रणबीर और आलिया एक साथ ही रह रहे हैं। बता दें कि इससे पहले ऋषि के भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि सांस में तकलीफ के चलते उन्हें बुधवार को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। ऋषि के निधन की खबर के बाद अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने ट्वीट कर दुख जताया था। हमेशा पॉजिटिव रहे ऋषि गंभीर बीमाारी का पता चलने के बाद से अपने आखिरी वक्त तक वह हमेशा पॉजिटिव रहे। उनके डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का कहना है कि ऋषि ने उनको आखिरी वक्त तक एंटरटेन किया। उनकी फैमिली की तरफ से जारी नोट में लिखा है कि ऋषि आंसुओं नहीं बल्कि मुस्कुराहट के साथ याद किए जाना चाहते थे। उन्होंने बीमारी के दौरान भी जिंदगी को उत्साह के साथ जिया। डॉक्टर्स ने कही यह बात परिवार की तरफ से नोट में लिखा है, हमारे प्रिय ऋषि कपूर 2 साल ल्यूकेमिया से संघर्ष के बाद आज सुबह 8.45 पर हॉस्पिटल में शांति के साथ दुनिया छोड़ गए। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन करते रहे थे। वह दो महाद्वीपों में इलाज के दौरान हमेशा खुश और जिंदगी को पूरी तरह से जीने के लिए उत्साहित रहे।' परिवार के नोट में यह लिखा है इसमें आगे लिखा है, 'परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में ही उनका फोकस रहता और जो भी उनसे इस दौरान मिलता वो हैरान रह जाता कि कैसे उन्होंने बीमारी को उनकी जीवंतता को नहीं छीनने दिया। वह अपने फैंस के प्यार के आभारी थे जो कि पूरी दुनिया से उन्हें मिल रहा था। उनके जाने पर वे सब समझेंगे कि वह चाहते थे कि उन्हें मुस्कुराहट के साथ याद किया जाए न कि आंसुओं के साथ।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Sni6hr
0 comments:
Post a Comment