स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 11 () को विनर मिल गया है। टीवी ऐक्टर () ने टीवी ऐक्ट्रेस () को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है। 'खतरों के खिलाड़ी 11' की ताज अर्जुन बिजलानी के सिर पर सजा है। अर्जुन बिजलानी शुरुआत से मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे थे। अर्जुन बिजलानी को 'मिले हम तुम' और 'नागिन' जैसी टीवी सीरियल्स के लिए जाने जाते हैं। अर्जुन बिजलानी ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' के पूरे सीजन भर असाधारण प्रदर्शन किया था। फिनाले के दिन अर्जुन बिलजलानी का मुकाबला दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह से था। अर्जुन बिजलानी को विनर बनने पर ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये और एक कार मिली है। बताते चलें कि ट्रॉफी के लिए फिनाले में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स पहुंच थे। जिनमें अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी का नाम शामिल है। बता दें कि अर्जुन बिजलानी की वाइफ नेहा स्वामी ने पहले ही अपने पति को विनर कन्फर्म कर दिया था। नेहा स्वामी ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' की ट्रॉफी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिस पर अर्जुन बिजलानी का नाम लिखा हुआ है। इसके साथ ऐक्टर की वाइफ ने एक प्यारा-सा पोस्ट भी लिखा था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3umbdik
0 comments:
Post a Comment