• जब धर्मेंद्र को तनूजा ने 'फ्लर्ट' करने पर मारा दिया था थप्पड़, फिर धागा बांध बना लिया भाई

    बॉलिवुड के 'हीमैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र केवल अपनी फिल्मों ही नहीं बल्कि अपनी आशिक मिजाजी के लिए भी काफी फेमस रहे हैं। धर्मेंद्र की ऐसी ही एक आशिक मिजाजी का किस्सा बहुत मशहूर हुआ है। तब धर्मेंद्र ने अपनी को-ऐक्टर तनूजा के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी मगर इसमें सफल नहीं हो पाए थे। जानें क्या है पूरा किस्सा।

    धर्मेंद्र और तनूजा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। एक बार धर्मेंद्र ने तनूजा के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी तो तनूजा ने जवाब में धर्मेंद्र को थप्पड़ मार दिया था।


    जब धर्मेंद्र को तनूजा ने 'फ्लर्ट' करने पर मारा दिया था थप्पड़, फिर धागा बांध बना लिया भाई

    बॉलिवुड के 'हीमैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र केवल अपनी फिल्मों ही नहीं बल्कि अपनी आशिक मिजाजी के लिए भी काफी फेमस रहे हैं। धर्मेंद्र की ऐसी ही एक आशिक मिजाजी का किस्सा बहुत मशहूर हुआ है। तब धर्मेंद्र ने अपनी को-ऐक्टर तनूजा के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी मगर इसमें सफल नहीं हो पाए थे। जानें क्या है पूरा किस्सा।



    धर्मेंद्र-तनूजा ने साथ में की कई फिल्में
    धर्मेंद्र-तनूजा ने साथ में की कई फिल्में

    धर्मेंद और तनूजा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में 'चांद और सूरज', 'बहारें फिर आएंगी', 'इज्जत' और 'दो चोर' जैसी फिल्में शामिल हैं। तनूजा और धर्मेंद्र के बीच काफी अच्छे रिश्ते रहे हैं।



    साथ में शराब पीते थे धर्मेंद्र और तनूजा
    साथ में शराब पीते थे धर्मेंद्र और तनूजा

    यह घटना 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'चांद और सूरज' की शूटिंग के दौरान हुई थी। 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में तनूजा ने बताया था कि धर्मेंद्र की उस समय शादी प्रकाश कौर से हो चुकी थी और सनी देओल उस समय 5 साल के थे। तनूजा ने कहा, 'धरम और मैं दोनों साथ में शराब पीते थे और खूब मजे करते थे। धर्मेंद्र ने मुझे अपनी पत्नी प्रकाश से भी मिलवाया था और उस समय सनी 5 साल के और उनकी बेटी लाली केवल 6 महीने की थीं।'



    तनूजा ने मार दिया था धर्मेंद्र को थप्पड़
    तनूजा ने मार दिया था धर्मेंद्र को थप्पड़

    तनूजा ने इस इंटरव्यू में आगे बताया, 'एक दिन धर्मेंद्र ने मेरे साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की। मैंने इसके जवाब में धर्मेंद्र को थप्पड़ मार दिया और कहा- बेशर्म, मैं तुम्हारी बीवी को जानती हूं और तुम्हारी इतनी हिम्मत की मुझसे फ्लर्ट करो।'



    तब शर्मिंदा हो गए थे धर्मेंद्र
    तब शर्मिंदा हो गए थे धर्मेंद्र

    तनूजा ने आगे बताया कि इस घटना के बाद धर्मेंद्र काफी शर्मिंदा हो गए थे। धर्मेंद्र ने तनूजा से कहा, 'तनू, मेरी मां, सॉरी बोलता हूं। प्लीज मुझे अपना भाई बना लो।' तनूजा ने इसके जवाब में कहा, 'मैंने धर्मेंद्र की मांग को ठुकरा दिया और कहा कि मैं अपने भाई के साथ खुश हूं। धर्मेंद्र के काफी कहने पर मैंने एक काला धागा उनकी कलाई पर बांध दिया।'



    बाद में दोनों के बच्चों ने किया ऑनस्क्रीन रोमांस
    बाद में दोनों के बच्चों ने किया ऑनस्क्रीन रोमांस

    धर्मेंद्र और तनूजा ने तो साथ में फिल्में की हीं, इनके बच्चों ने भी साथ में फिल्म में काम किया। सनी देओल तो कभी काजोल के साथ नजर नहीं आ सके मगर बॉबी देओल ने फिल्म 'टैंगो चार्ली' में तनूजा की बेटी तनिशा के साथ काम किया था। इस फिल्म में बॉबी देओल और तनिशा का एक किसिंग सीन भी था।





    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kB889s
  • 0 comments:

    Post a Comment

    GET A FREE QUOTE NOW

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit, sed diam nonummy nibh euismod tincidunt ut laoreet dolore magna aliquam erat volutpat.

    Flickr Images

    Search This Blog

    Entertainment

    Latest News

    Search Box

    Technology

    Lifestyle

    Blogroll

    Gallery

    Random Posts

    Post By Leable List

    Popular Posts

    Pages

    Gallery

    Main Post

    Contact

    New Design

    Blogroll

    Find Us OIn Facebook

    Flicker Images

    ADDRESS

    4759, NY 10011 Abia Martin Drive, Huston

    EMAIL

    contact-support@mail.com
    another@mail.com

    TELEPHONE

    +201 478 9800
    +501 478 9800

    MOBILE

    0177 7536213 44,
    017 775362 13