• BBOTT: दिव्या अग्रवाल का फूटा गुबार- करण जौहर की वजह से झेल रही हूं, क्यूं ना चिल्लाऊं?

    'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) के होस्ट करण जौहर () अब एक बार फिर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के निशाने पर आ गए हैं। शो में पहले ही दिन से करण के मन में दिव्या के प्रति खटास पैदा हो गई और यह 'संडे का वार' (Sunday Ka Vaar0 में देखने को मिली। करण ने अब तक दो 'संडे का वार' एपिसोड होस्ट किए हैं और दोनों में ही उन्होंने न सिर्फ दिव्या की खूब क्लास लगाई बल्कि उनकी 'टोन' पर भी सवाल उठाए। करण जौहर की कही बातों के कारण घरवालों ने भी दिव्या अग्रवाल से दूरी बना ली। अब जब हाल ही टास्क दौरान हुई हाथापाई में बिग बॉस ने ज़ीशान खान को घर से निष्कासित किया तो दिव्या अग्रवाल फूट-फूटकर रोने लगीं। पढ़ें: दिव्या अग्रवाल इसलिए रो रही थीं क्योंकि उनके मुताबिक, पूरे घर में सिर्फ एक जीशान खान ही थे, जो उनके लिए स्टैंड लेते थे और पूरे घर के खिलाफ भी खड़े हो जाते थे। जीशान के अलावा 'बिग बॉस ओटीटी' के घर में दिव्या अग्रवाल की किसी भी अन्य कंटेस्टेंट के साथ नहीं जम रही है और इसके लिए वह करण जौहर को जिम्मेदार मानती हैं। करण को कोई हक नहीं कुछ भी बोलें हाल ही के एपिसोड में दिव्या अग्रवाल इस बार में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) से बात करती नजर आईं और अपने दिल की भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि करण जौहर उनके बारे में भले ही कुछ भी उल्टा बोल लें, लेकिन वह नहीं बदलेंगी। उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि करण उनके बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं फिर भी उन्होंने ऐसी-ऐसी बातें बोलीं। दिव्या का कहना था कि करण जौहर को कोई हक नहीं है कि वह उनके बारे में कुछ भी बोलें। पढ़ें: 'करण ने मेरी बारे में ऐसी बातें बोलीं कि...' दिव्या ने अक्षरा से आगे कहा, 'करण जौहर ने मेरे बारे में ऐसी बातें बोली हैं, जिसकी वजह से मुझे यहां पे सफर (झेलना) करना पड़ रहा है। फिर मैं क्यूं ना चिल्लाऊं, क्यूं ना बोलूं? कौन क्या बिगाड़ लेगा?' डर नहीं शो से निकाल दिया जाए दिव्या अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस बात का डर नहीं है कि उन्हें शो से निकाल दिया जाएगा। वह एक आर्टिस्ट हैं और कहीं भी काम करके कमाकर खा लेंगी। बता दें कि दिव्या ने 'संडे का वार' में जिस तरह ऊंची आवाज में करण जौहर से बात की थी और उनकी कुछ बात सुन नहीं रही थीं, उससे वह नाराज हो गए थे और अपनी 'टोन' पर ध्यान देने के लिए कहा था। करण ने दिव्या से यह भी कहा था कि न तो वो उनके दोस्त हैं और न ही वो उनके साथ 'बिग बॉस' खेलें। दिव्या और करण जौहर के बीच पंगा तब और बढ़ गया जब एक एपिसोड में दिव्या ने यह कह दिया कि उन्हें न तो सलमान खान आकर समझा सकता है और न ही करण जौहर। 'तुम खुद को बॉलिवुड का राजा मानते हो...' इसके बाद दिव्या अग्रवाल ने करण जौहर से माफी तो मांग ली, पर नाराजगी अभी भी खत्म नहीं हुई है। दिव्या के मन में करण जौहर को लेकर गुस्सा और खटास अभी भी नजर आ रही है। दिव्या अग्रवाल ने करण जौहर द्वारा कही गईं बातों को लेकर अक्षरा से आगे कहा, 'तुम मानते हो कि तुम बॉलिवुड के राजा हो, तो तुम्हारे मुंह से निकला हुआ हर शब्द लोग सुनते-समझते हैं। जाहिर सी बात है कि तुम जो बोलोगे वो लोग उसपे भरोसा करेंगे। तो तुम मेरे बारे में ऐसा कैसे बोल सकते हो?' दिव्या ने कहा कि अगर करण जौहर को फिर से उनकी कोई बात बुरी लगी तो वह आने वाले 'संडे का वार' एपिसोड में भी उनकी क्लास लगाएंगे।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3sQk2Qw
  • 0 comments:

    Post a Comment

    GET A FREE QUOTE NOW

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit, sed diam nonummy nibh euismod tincidunt ut laoreet dolore magna aliquam erat volutpat.

    Flickr Images

    Search This Blog

    Entertainment

    Latest News

    Search Box

    Technology

    Lifestyle

    Blogroll

    Gallery

    Random Posts

    Post By Leable List

    Popular Posts

    Pages

    Gallery

    Main Post

    Contact

    New Design

    Blogroll

    Find Us OIn Facebook

    Flicker Images

    ADDRESS

    4759, NY 10011 Abia Martin Drive, Huston

    EMAIL

    contact-support@mail.com
    another@mail.com

    TELEPHONE

    +201 478 9800
    +501 478 9800

    MOBILE

    0177 7536213 44,
    017 775362 13