राज कुंद्रा () के पॉर्नोग्राफी केस (Pornography Case) को लेकर ऐक्ट्रेस () को मुंबई पुलिस ने रविवार को पूछताछ के लिए समन भेजा था। इस पर गहना वशिष्ठ ने कहा था कि वह शहर से बाहर हैं। अब ऐक्ट्रेस के वकील ने कहा कि वह 2 से 3 दिनों के अंदर मुंबई पुलिस के ऑफिस में उपस्थित होंगी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गहना वशिष्ठ के वकील सोनाजी कालेल ने मुंबई पुलिस में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल से कहा है कि ऐक्ट्रेस 2 से 3 दिनों के अंदर मुंबई पुलिस के ऑफिस में उपस्थित होंगी। पॉर्न फिल्म रैकेट की जांच के सिलसिले में रविवार को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ने गहना वशिष्ठ को तलब किया था। गहना वशिष्ठ ने एक दिन पहले कहा था, 'मैं इस समय मुंबई से बाहर हूं इसलिए मैं आज मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांज के प्रॉपर्टी सेल के सामने पेश नहीं हो पा रही हूं। मैं (पॉर्नोग्राफी फिल्म रैकेट केस) की जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं।' बताते चलें कि गहना वशिष्ठ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सच जल्दी ही सामने आएगा। भगवान सबको देखता है और सबका हिसाब यहीं होता है। आज मैं फंसी हूं कल तुम फंसोगी। भगवान किसी को नहीं छोड़ते, सबसे जरूरी बात ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती। न मैं कल गलत थी न ही मैं आज गलत हूं। करो, करो जितना करना है करो, अगर बड़ा बनने के लिए तुम्हें दूसरों को बर्बाद करना है तो कल कोई और तुम्हें और तुम्हारी फैमिली को बर्बाद करेगा। ऊपर वाला है बस इतना याद रखना।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3eYZEXQ
0 comments:
Post a Comment