बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड इंडस्ट्री तक पॉप्युलर ऐक्ट्रेस (Priyanka Chopra) इन दिनों लंदन में हैं। वह वहां से लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें () शेयर की हैं, जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। ऐक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी 10 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह बरसात में छतरी के साथ पोज देती हुई, बारिश में भीगी सड़कों पर उछलते हुए, अपने दोस्तों के साथ खाने का लुत्फ उठाते हुए, पूल के किनारे तरबूज खाते हुए, बोटिंग करते हुए और अपने डॉगी को प्यार करते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर 66 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। खबर लिखे जाने तक उनकी इन तस्वीरों को दो घंटे में करीब 7 लाख लोग लाइक कर चुके थे। वहीं, प्रियंका चोपड़ा के तमाम फैंस ने इस पर रिऐक्शन दे रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी थे। प्रियंका चोपड़ा अब रुसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में फिल्म 'सिताडेल' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zKEUed
0 comments:
Post a Comment