पॉप्युलर टीवी शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के पापा और दीपिका कक्कड़ के ससुर ( father-in-law brain stroke) को ब्रेन स्ट्रोक आया है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शोएब के पिता को रविवार सुबह ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसके बाद से वह आईसीयू ( father in ICU) में भर्ती हैं। शोएब ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा और उसमें पिता के लिए फैन्स से दुआएं करने की अपील की। उन्होंने लिखा, 'एक बार फिर आप सभी की प्रार्थनाओं और ताकत की जरूरत है। पापा को आज सुबह (रविवार सुबह) ब्रेन स्ट्रोक आया था और फिलहाल आईसीयू में हैं। प्लीज प्लीज आप सब लोग दुआ कीजिएगा कि अल्लाह उन्हें ठीक कर दें।' दीपिका कक्कड़ ने भी यही नोट अपनी इंस्टाग्राम (Dipika Kakar Instagram) स्टोरी पर शेयर किया और अपने ससुर के जल्द ठीक होने की कामना की। बता दें कि इसी साल फरवरी में शोएब इब्राहिम के पिता की सर्जरी हुई थी। तब भी शोएब ने फैन्स से उनके लिए प्रार्थना करने की विनती की थी। उस वक्त कुछ टाइम डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद शोएब इब्राहिम के पिता सही सलामत घर आ गए थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2URsuCq
0 comments:
Post a Comment