टीवी की जानी- मानी कॉमेडियन ( Wedding) इन दिनों अपनी शादी को लेकर खासा सुर्खियों में है। 26 अप्रैल को सुगंधा ने संकेत भोसले के साथ सात फेरे लिए। दोनों की शादी की फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। अब सुगंधा (Sugandha ) की हल्दी सेरेमनी का वीडियो सामने आया है जिसमें सुगंधा पति संकेत के साथ भांगड़ा करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों का स्टाइल फैन्स को इतना ज्यादा पसंद आ रहा है जिसकी वजह से वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। संकेत और सुगंधा की हल्दी सेरेमनी की वीडियो दरअसल, संकेत और सुगंधा दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों का अंदाज देखने लायक है। इस वीडियो में सुगंधा पीले रंग की साड़ी के साथ फ्लावरी ज्वैलरी में नजर आ रही हैं वहीं संकेत व्हाइट कलर के कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि ढ़ोल-नगाड़े के बीच संकेत और सुगंधा भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। संकेत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जदो नचे व्याह वाला मुंडा'। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में इस बात की भी जानकारी दी कि इस शादी समारोह में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल हो पाए थे और वह अपने दोस्तों को मिस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शादी की पूरी रस्म जलंधर में संपन्न की गई है। वहीं सुगंधा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हल्दी। बता दें कि सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले का कई मौकों पर साथ नाम जोड़ा गया, पर दोनों में से किसी ने भी अपना रिलेशनशिप पब्लिकली जाहिर नहीं की लकिन जब सगाई के साथ उन्होंने इस रिश्ते को ऑफिशल किया है। तो दोनों के फैन्स का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। और अब दोनों फाइनली शादी के बंधन में बंध गए है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/32XjGvh
0 comments:
Post a Comment