बॉलिवुड की मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी साजिद-वाजिद के का रविवार रात को मुंबई में निधन हो गया। 42 साल के वाजिद खान को किडनी और हार्ट की समस्या थी जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के चेंबूर स्थित सुरना सेठिया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान वाजिक का टेस्ट भी किया गया था जो पॉजिटिव आया था। अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। वाजिद का पार्थिव शरीर वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक होगा। वाजिद खान की मौत के बाद उनके नजदीकी लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। चूंकि वाजिद कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे इसलिए उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक करने के लिए ले जाया जाएगा। वाजिद का अंतिम संस्कार उसी कब्रिस्तान में हो रहा है जहां मशहूर ऐक्टर इरफान का हुआ था। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में वाजिद के अंतिम संस्कार में कुछ गिने-चुने लोग ही शामिल होंगे। लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3gAFuTf
0 comments:
Post a Comment