सुपरस्टार इस समय अपने परिवार के साथ अपने पनवेल फॉर्महाउस पर वक्त बिता रहे हैं। इसी बीच आयुष शर्मा और अर्पिता के बेटे का चौथा जन्मदिन भी आ गया। मामा सलमान खान ने अपने भांजे आहिल का बर्थडे पूरे परिवार के साथ फॉर्महाउस पर सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। पनवेल के फार्महाउस पर पूरी खान और शर्मा फैमिली दोस्तों के साथ मौजूद थी। अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर इस बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आहिल को बर्थडे विश करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें आहिल का बर्थडे केक के साथ ही मामू के सलमान के साथ आहिल दिखाई दे रहा है। अतुल ने एक तस्वीर और शेयर की है जिसमें अर्पिता खान अपनी बेटी आयत और बड़ी बहन अलवीरा के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में सलमान की मां सलमा भी अपने प्यारे नाती आहिल की बर्थडे पार्टी में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि लॉकडाउन के कारण इस समय सलमान की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की शूटिंग रुकी हुई है। यह फिल्म ईद पर रिलीज होनी है लेकिन इसके लास्ट शेड्यूल की 8-10 दिन की शूटिंग अभी बाकी है। प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2QW2SPF
0 comments:
Post a Comment