• गोल्ड दिलाने वाले कैंसर से जूझते कोच की कहानी

    की हालिया रिलीज फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है और इसने अब तक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया है। अब अजय एक बार फिर चर्चा में हैं और वह हैं अपनी आने वाली फिल्म 'मैदान' के कारण। एक दिन पहले ही 'मैदान' का टीजर पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें कुछ फुटबॉल खिलाड़ी कीचड़ से भरे में हाफ पैंट्स पहने कुछ प्लेयर्स फुटबॉल के साथ नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन फिल्म में फुटबॉल कोच की भूमिका में होंगे। कौन थे फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीमभारतीय फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहे सैयद अब्दुल रहीम को फुटबॉल जगत में खासा सम्मान हासिल है। भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम काल में ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए उन्हें ही श्रेय दिया जाता है। रहीम को एक फाइटर माना जाता है जिसने कैंसर से जूझते हुए भी अंतराष्ट्रीय जगत पर गोल्ड मेडल दिलवाया था। सैयद अब्दुल रहीम 1950 से 1963 तक इंडियन नैशनल फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहे थे। भारतीय फुटबॉल टीम को पहुंचाया ऊंचाई परसैयद अब्दुल रहीम का जन्म 17 अगस्त 1909 में हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने अपना करियर हैदराबाद सिटी पुलिस के कोच के तौर पर किया था। इसके बाद जब उनकी टीम नैशनल लेवल पर बेहतरीन प्रदर्शन करने लगी तो उन्हें 1950 में इंडियन नैशनल फुटबॉल टीम का कोच बना दिया गया। उस दौर में भारतीय खिलाड़ी नंगे पैर फुटबॉल खेला करते थे। ये रहीम ही थे जिन्होंने इंडियन टीम को जूते पहन कर फुटबॉल खेलना सिखाया और दुनिया की मजबूत टीमों में खड़ा कर दिया। जब 1956 ओलिंपिक्स के सेमीफाइनल में पहुंची टीमयह भारतीय फुटबॉल का स्वर्णिम दौर था। साल 1951 के एशियन गेम्स में भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीता। रहीम की सफलता का सर्वोच्च शिखर था जब भारतीय टीम 1956 के ओलिंपिक्स में सेमीफाइनल तक पहुंच गई। हालांकि सेमीफाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम का उत्साह देखने लायक था। इसके बाद साल 1962 के एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता। कैंसर से जूझ रहे रहीम ने जिता दिया गोल्डजिस समय 1962 में जकार्ता एशियन गेम्स खेले जा रहे थे तब भारतीय टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम कैंसर से जूझ रहे थे। भारतीय टीम का फाइनल मैच साउथ कोरिया की टीम से होना था। यह टीम बहुत मजबूत थी और भारतीय टीम के दो खिलाड़ी घायल और गोलकीपर बीमार थे। हलांकि यह कोच का ही जुझारूपन था कि ये तीनों ही खिलाड़ी फाइनल खेलने उतरे और भारत ने मैच 2-1 से अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। भारतीय टीम की जीत के अगले साल 1963 में ही सैयद अब्दुल रहीम की कैंसर से जूझते हुए मौत हो गई। नवंबर में होगी रिलीजफिल्म 'मैदान' को बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणावा जॉय सेनगुप्ता प्रड्यूस कर रहे हैं जबकि इसका डायरेक्शन 'बधाई हो' फेम डायरेक्टर अमित रविंद्रनाथ शर्मा कर रहे हैं। फिल्म मे पहले कीर्ति सुरेश थीं रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी जगह अब प्रिया मणि राज ने ले ली है। मूवी 27 नवंबर 2020 को रिलीज होगी।


    from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2tbM2E0
  • 0 comments:

    Post a Comment

    GET A FREE QUOTE NOW

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit, sed diam nonummy nibh euismod tincidunt ut laoreet dolore magna aliquam erat volutpat.

    Flickr Images

    Search This Blog

    Entertainment

    Latest News

    Search Box

    Technology

    Lifestyle

    Blogroll

    Gallery

    Random Posts

    Post By Leable List

    Popular Posts

    Pages

    Gallery

    Main Post

    Contact

    New Design

    Blogroll

    Find Us OIn Facebook

    Flicker Images

    ADDRESS

    4759, NY 10011 Abia Martin Drive, Huston

    EMAIL

    contact-support@mail.com
    another@mail.com

    TELEPHONE

    +201 478 9800
    +501 478 9800

    MOBILE

    0177 7536213 44,
    017 775362 13