ऐक्ट्रेस इन दिनों फूली नहीं समा रही हैं। एक तरफ तो उनके झोली में 4 फिल्में हैं, तो वहीं अब की फिल्म 'मरजावां' में भी उनकी धमाकेदार एंट्री हो गई है। नुसरत इस फिल्म में एक आइटम सॉन्ग करते हुए नजर आएंगी। इस आइटम सॉन्ग का नाम है 'पिऊं डटके' जिसे रैपर और सिंगर बादशाह ने गाया और कंपोज किया है। नुसरत ने हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस गाने की शूटिंग की। यह गाना एक राजस्थानी लोक संगीत से प्रेरित है। इस गाने में सिद्धार्थ और नुसरत के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री होगी और इसकी झलक इस फोटो में भी देखी जा सकती है। यह फोटो इसी गाने से है। 'मरजावां' को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है, जबकि भूषण कुमार और दिव्या खोसला कुमार इसे प्रड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ के ऑपोजिट तारा सुतारिया नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ का बिहारी अंदाज देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं, इस फिल्म के लिए सिद्धार्थ ने खुद से कुछ स्टंट सीन भी किए हैं। इनमें से एक तो फायर स्टंट सीन है जो उन्होंने मुंबई में शूट किया। बात करें नुसरत की, तो इस फिल्म के अलावा वह 'तुर्रम खान', 'ड्रीम गर्ल' और 'हुड़दंग' में भी आएंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2XATlC9
0 comments:
Post a Comment